मेरी नाभि से बदबू क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:54

नाभि में 76 तरह के बैक्टीरिया रहते हैं। ये बैक्टीरियां पसीना, डस्ट, साबुन और पानी के नाभि में जमने की वजह से भी पनपते हैं, जिसकी वजह से नाभि में बेहद अजीब सी बदबू हो जाती है।

नाभि से बदबू आने के 3 कारण-

नाभि की साफ-सफाई बिल्कुल ना करना

क्या आप जानते हैं कि छोटी सी नाभि में लगभग 70 तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में जब आप नाभि की सफाई नियमित रूप से नहीं करते हैं, तो वहां इंफेक्शन हो जाता है, जो बदबू का कारण बनती है। आप तेल मालिश करते हैं, उससे तेल नाभि में लगा रहता है। पसीना होता है, धूल-गंदगी फंस जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है। यही बैक्टीरिया बदबू का कारण बनते हैं। नाभि की सफाई नहीं करेंगे, तो कीटाणु वहां जमा होने लगते हैं। ऐसे में नियमित रूप से स्नान करते समय नाभि की भी सफाई करें।

नाभि में इंफेक्शन होने के कारण

कैंडिडा इंफेक्शन के कारण भी नाभि से बदबू आने लगती है। अगर आप नाभि को साफ नहीं करते हैं, वहां पियरसिंग कराने के बाद पस बन गया है, तो इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इंफेक्शन होने के कारण नाभि में सूजन, पस, दर्द, लालपन होने की संभावना बढ़ जाती है। इंफेक्शन के कारण नाभि में बैक्टीरिया हैं, तो दुर्गंध आ सकती है। बैक्टीरियल इंफेक्शन होने से ही नाभि से डिस्चार्ज होता है।

पियरसिंग कराने से नाभि से दुर्गंध आना

आपने फैशन और ट्रेंड को देखते हुए नाभि में पियरसिंग तो करा ली, लेकिन उसकी देखभाल और साफ-सफाई ना करने से जलन और दर्द हो सकता है। ऐसे में नाभि को किसी एंटीसेप्टिक से साफ करना चाहिए वरना वहां बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info